Please wait
अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के विकास से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा Sudhir wins historic मुख्यमंत्री की चेतावनी के 12 घंटे के भीतर कार्रवाई, हुमायूं कबीर की सभा के तीन आयोजक गिरफ्तार Sudhir wins historic प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में यूसीसी लागू करने के लिए विधेयक, पारिवारिक कानूनों में बड़े बदलाव की संभावना Sudhir wins historic कल्याण बनर्जी ने किया मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का समर्थन Sudhir wins historic तारातला हादसे में पूर्व मेयर फिरहाद एवं दो पार्षदों के नाम शिकायत दर्ज; मरने वालों की संख्या हुई 17 Sudhir wins historic तारातला में निर्माणाधीन गोदाम की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत, 18 को बचाया गया Sudhir wins historic भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic

मेसी 13 दिसंबर को आएंगे भारत, कोलकाता से शुरू होगा ‘गोट टूर 2025’

मेसी मियामी से यात्रा कर रहे हैं और 13 दिसंबर की रात करीब 1:30 बजे कोलकाता पहुंचने का कार्यक्रम है। कोलकाता में उनका दिनभर व्यस्त शेड्यूल रहेगा, जिसकी शुरुआत सुबह 9:30 बजे से होने वाली बैठकों से होगी। इसके बाद वह कई कार्यक्रमों और इंटरैक्शन में हिस्सा लेंगे। दोपहर 2 बजे वह हैदराबाद रवाना होंगे।

11 Dec 2025

मेसी 13 दिसंबर को आएंगे भारत, कोलकाता से शुरू होगा ‘गोट टूर 2025’

नई दिल्ली। फुटबॉल दिग्गज लियोनल मेसी 13 से 15 दिसंबर तक होने वाले बहुप्रतीक्षित ‘गोट टूर 2025’ के लिए 13 दिसंबर को भारत पहुंचेंगे। तीन दिनों तक चलने वाला यह आयोजन देश के चार बड़े शहरों—कोलकाता, हैदराबाद, मुंबई और नई दिल्ली में होगा।

मेसी मियामी से यात्रा कर रहे हैं और 13 दिसंबर की रात करीब 1:30 बजे कोलकाता पहुंचने का कार्यक्रम है। कोलकाता में उनका दिनभर व्यस्त शेड्यूल रहेगा, जिसकी शुरुआत सुबह 9:30 बजे से होने वाली बैठकों से होगी। इसके बाद वह कई कार्यक्रमों और इंटरैक्शन में हिस्सा लेंगे। दोपहर 2 बजे वह हैदराबाद रवाना होंगे। कोलकाता दौरे के दौरान मेसी की मुलाकात पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान सौरव गांगुली और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से भी तय है।

हैदराबाद में मेसी का मुख्य कार्यक्रम राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में होने वाला 7v7 एग्ज़िबिशन फुटबॉल मैच होगा। इस आयोजन में तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी भी शामिल होंगे। शाम को मेसी के शानदार करियर का जश्न मनाने के लिए एक भव्य संगीत कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा।

‘गोट टूर हैदराबाद’ की मुख्य संरक्षक और सलाहकार, पार्वती रेड्डी ने एक बयान में कहा कि हैदराबाद चरण का मुख्य आकर्षण युवा खिलाड़ियों के लिए एक विशेष फुटबॉल क्लिनिक होगा। उन्होंने कहा, “यह मुख्य रूप से फुटबॉल क्लिनिक पर केंद्रित है, जिसे मेसी खुद लीड करेंगे।” उन्होंने यह भी खुलासा किया कि मेसी के साथ इंटर मियामी के साथी खिलाड़ी रोड्रिगो डी पॉल और लुइस सुआरेज़ भी इस कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। उन्होंने कहा, “रोड्रिगो (डी पॉल) और लुइस सुआरेज़ भी क्लिनिक का हिस्सा होंगे। वे बच्चों को ट्रेनिंग देंगे, प्रेरित करेंगे और फुटबॉल के टिप्स साझा करेंगे।”

हैदराबाद के कार्यक्रमों के बाद मेसी मुंबई और फिर दिल्ली जाएंगे।‘ गोट इंडिया टूर 2025’ एक पैन-इंडिया उत्सव के रूप में बनाया गया है, जिसकी शुरुआत 13 दिसंबर को पूर्व (कोलकाता) और दक्षिण (हैदराबाद) से होगी, 14 दिसंबर को पश्चिम (मुंबई) में पहुंचेगी और 15 दिसंबर को उत्तर (दिल्ली) में सम्पन्न होगी।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


मेसी 13 दिसंबर को आएंगे भारत, कोलकाता से शुरू होगा ‘गोट टूर
मेसी मियामी से यात्रा कर रहे हैं और 13 दिसंबर की रात करीब 1:30 बजे कोलकाता पहुंचने का कार्यक्रम है। कोलकाता में उनका दिनभर व्यस्त शेड्यूल रहेगा, जिसकी शुरुआत सु





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News